Advertisement

विधायक ने किया कस्तूरबा विद्यालय में अतिरिक्त भवन का शिलान्यास

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा विद्यालय तेनुघाट में 8 अगस्त को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं की संख्या को लेकर अतिरिक्त रूम की आवश्यकता थी। इस कारण अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया जायेगा। जिससे आगे छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में लाइट और चापाकल की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी।

शिलान्यास के पश्चात विधायक ने विद्यालय की छात्राओं के साथ विषय से जुड़े संवाद किया। उन्होंने जनरल नॉलेज की कुछ बातें पूछी। साथ हीं बच्चियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

मौके पर चंद्रिका यादव, राजेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव, पंकज पाठक, जितेंद्र यादव, मनोज पोद्दार, दीपक यादव, केदार यादव, रिजवान अंसारी सहित विधालय की शिक्षिका गण सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *