Advertisement

विधायक ने फुसरो नगर परिषद ने रखी 68 लाख की योजना की आधारशिला

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद की तरफ से 4 सितंबर को विभिन्न वार्डों में विकास कार्य को लेकर लगभग 68 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह ने किया।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि शहर के सभी वार्ड में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। कहा कि वार्ड के सभी रहिवासी को शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि फुसरो नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14, 18, 21 और 28 मे पेबर ब्लॉक, नाली, पथ निर्माण और अर्बन हेल्थ सेंटर का सुंदरीकरण किया जाना है।

जिसके तहत वार्ड 28 के खास -‌ ढोरी रेलवे फाटक के समीप उन्होंने नाली निर्माण कार्य के लिए लगभग 9 लाख 34 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत परियोजना का शिलान्यास किया। इस नाली निर्माण से आसपास के रहिवासियों को वर्षा के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर नप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, निवर्तमान उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व पार्षद राजू सिंह, राजू दिगार और आजाद चौहान, जेई राजेश गुप्ता, नप कर्मी राजीव सिंह सहित उमेश रवानी, पिंटू सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज सिन्हा, टुल्लू सिंह, सत्येंद्र सिंह, समर सिंह, तूफानी सिंह, सनी सिंह, मानिक दिगार, मनोज बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *