Advertisement

विधायक ने किया नप क्षेत्र के वार्ड 22 में पीसीसी पथ व् नाली निर्माण का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने 26 दिसंबर को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में डॉ उषा सिंह पॉलीक्लिनिक से न्यू भागलपुर स्कूल तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत 16 लाख 48 हजार की महत्वपूर्ण विकास योजना का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि यह योजना क्षेत्र में बेहतर आवागमन, जल निकासी की सुविधा और स्थानीय रहिवासियों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। मौके पर नप के निवर्तमान चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, कांग्रेस नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, भरत वर्मा, समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह, सुषमा सिंह, कृष्ण कुमार चांडक, मनोज सिंह, महेंद्र चौधरी, विजय सिंह, अनिल गुप्ता, नेमचंद गोयल, चंदन राम, उत्तम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *