सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने 28 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं का शिलान्यास कर जन कल्याण की कामना की। यहां विधायक ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार विधायक सिंकू ने जगन्नाथपुर प्रखंड के हद. गांव जिंतुगाड़ा टोला पोदनासाई में 850 फीट पीसीसी सड़क एवं 4×3 पुलिया का शिलान्यास किया। साथ ही प्रखण्ड के मोंगरा पंचायत के हेस्सापी नाला पर चेक डेम निर्माण का भी शिलान्यास किया। मौके पर ग्रामीणों, असहाय महिला, विधवा, विदुर, विकलांग के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ललित दौराईबुरू, प्रखण्ड प्रमुख बुधराम पूर्ति, बागुन सिंकु, मनोज लागूरी, ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकू, सनातन सिंकु, कपटा सिंकु, सुरेश सिंकु, रसिका लागुरी, संतोष नाग, संजय गोप, मथुरा लागुरी, लोकनाथ पान, बबलू गोप, प्रकाश गोप, ग्रामीण मुंडा डेविड सिंकु, बिपिन सिंकु, युगल किशोर सिंकु, आफताब आलम, सरफराज आलम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply