ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में घरवाटांड़ पंचायत के छपरगड़ा टोला में जिला परिसद मद से पांच लाख के लागत से पीसीसी पथ का शिलान्यास 20 जनवरी को गोमियां विधायक डॉ लाम्बोदर महतो ने किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने मीडिया से मुखतिब होते हुए बताया कि इस पथ के निर्माण से यहां के रहिवासियों को आवागमन की सुलभ सुविधा होगी। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया है कि आजसू पार्टी भाजपा के आगे घुटने टेक दिया है।
इस बात को लेकर विधायक महतो ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान को झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो खुद एक बड़ी पार्टी हो कर क्षेत्रीय पार्टी के पीछे चल रही है। वो तो खुद घुटना टेके हुए है। उन्होंने कहा कि जिस परिप्रेक्ष्य में बात आ रही है वह रामगढ़ उप चुनाव से जुड़ा है।
भाजपा और आजसू एनडीए के घटक दल है और झारखंड के चारों आम चुनाव में एक रही है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ उप चुनाव की बात है तो जनता विकास को देखती है। तीन साल कांग्रेस का विधायक रहे पर कोई भी विकास नहीं दिखा। वहां आजसू की जबतक सत्ता रही तब तक विकास हुआ। आने वाले समय मे इसका परिणाम दो तारीख को दिखेगा।
इस मौके पर जिला परिसद अध्यक्षा सुनीता देवी, जिला परिषद सादस्या माला देवी, तेनुघाट पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अजित कुमार पांडेय, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, रिजवान अंसारी, पप्पू यादव, समाज सेवी नारायण प्रजापति, सराज अंसारी, घरवाटांड़ पंचायत की मुखिया सहित कई गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply