Advertisement

विधायक ने कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड क्षेत्र में बेरमो विधायक ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सी पंचायत के पिलवाटांड़ में 2 जुलाई को 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने किया।

वही गोविंदपुर एफ पंचायत के सिक्स यूनिट में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 11 लाख 72 हजार 500 सौ की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 224 के निर्माण कार्य का शिलान्यास बेरमो विधायक द्वारा किया गया। इसके अलावा गोविंदपुर ई पंचायत में डीएमएफटी मद से 11 लाख 64 हजार की लागत से आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास के हर वादे को पूरा करने का लक्ष्य महागबंधन सरकार के सहयोग से निरंतर जारी है। मौके पर जोगेंद्र उर्फ बाबूलाल गिरी, उप प्रमुख बिनोद कुमार साहू, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, बबलू सिंह, सुषमा कुमारी, सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *