Advertisement

विधायक ने किया 3 करोड़ की लागत से निर्मित सोनपुर वाटिका का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के विधायक विनय कुमार सिंह ने 12 दिसंबर को सोनपुर नगर में तीन करोड़ रुपए से अधिक राशि से निर्मित सोनपुर वाटिका का फीता काटकर आम जनता को समर्पित किया। इस उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में रहिवासियों ने पार्क में घूम कर लुत्फ उठाया।

विदित हो कि उक्त पार्क सोनपुर अनुमंडल कार्यालय और कृषि भवन के मध्य स्थित है, जिसका निर्माण
नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत सोनपुर नगर परिषद ने कराया है। वाटिका उद्घाटन के पश्चात विधायक सिंह ने कहा कि यह सोनपुर का पहला पार्क है, जो 75,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बनकर तैयार किया गया है। इस पार्क के निर्माण की लागत जो 75,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बनकर तैयार हुआ है।

इस पार्क के निर्माण की लागत अगस्त 2021 में नगर पंचायत द्वारा 48 लाख रुपये अनुमानित की गई थी, लेकिन वर्तमान में इसके निर्माण पर कुल 3 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। ध्यान देने योग्य यह कि सोनपुर वाटिका में बैठने की पर्याप्त सुविधा है तथा सेल्फी पॉइंट की भी व्यवस्था है। यहां कैफे भी है तो विभिन्न प्रकार के फूल-पौधे से पार्क को सुशोभित किया गया है।

चतुर्दिक लाइट की भी व्यवस्था की गई है। झूले और खिलौने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। करें योग, रहे निरोग के प्रति वचनबद्ध योग के प्रति समर्पित व्यक्तियों के लिए यह सबसे उपयुक्त जगह है। विधायक ने कहा कि सोनपुर जो अब नगर परिषद बन गया है जिससे विकास की गति और तीव्र होगी।उन्होंने कहा कि इस वाटिका को खूबसूरत और साफ – सुथरा बनाए रखने की जिम्मेवारी प्रत्येक रहिवासियों की है।

मौके पर एसडीपीओ सोनपुर प्रीतेश कुमार, नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी शशि कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अजय साह, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, कुमार गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *