Advertisement

विधायक ने किया पावर सब स्टेशन का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने 17 सितंबर को प्रखंड के हद में मुंडरो पंचायत में सब स्टेशन का विधिवत उद्घघाटन कर क्षेत्र की जनता को सौगात भेंट किया। इसके सभी फीडर प्रारम्भ होने में अभी एक माह और समय लग जायेगा।

मुंडरो सब स्टेशन से मुंडरो, अडवारा, अटका, धरगुल्ली, कुदर और घुठिया पैसरा पंचायत को विधुत आपूर्ति होनी है। इससे अब आसपास के रहिवासियों को बिजली परेशानी से निजात मिलेगी। ट्रायल के दौरान कुछ कार्य मे त्रुटि नज़र आई, जिसे अधिकारियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पेटी कॉन्ट्रेक्टर के द्वारा मजदूरों का बकाया का मामला भी प्रकाश में आया।

इसे लेकर संबंधित संवेदक से कहा गया कि मजदूरी के पूर्ण भुगतान के बाद ही उसे पूरी राशि दी जाय। मौके पर विधायक के अलावा जीप सदस्य दुर्गेश कुमार साहू, भाकपा माले बगोदर प्रखंड सचिव कॉमरेड पवन महतो, उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, संदीप जयसवाल, आदि।

पूर्व जीप सदस्य पूनम महतो, मुखिया बंधन महतो, प्रकाश यादव, पूरन कुमार महतो, तेजनारायण पासवान, पूरनचंद महतो, शंकर महतो, कौलेश्वर मंडल, शेख बदरुद्दीन, राजू महतो, डेगलाल महतो, मनोहर मंडल, कारूलाल महतो समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *