
विधायक ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां विधायक (Gomian MLA) डॉ लंबोदर महतो (Doctor lambodar mahato) ने 19 दिसंबर को व्यापार मंडल भवन परिसर में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, सीओ सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्तागण व् रहिवासी उपस्थित थे।
उद्घाटन के मौके पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुल जाने से यहां के किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से धान का जो मूल्य तय किया गया उसी मूल्य पर किसानों से धान की खरीद किया जाएगा। यहां के किसान क्रय केंद्र के खुलने का इंतजार कर रहे थे, जो आज जाकर पूरा हुआ।
विधायक ने कहा कि धान खरीदी में सरकार की ओर से निश्चित रूप से देरी हुई है। इसमें अधिकारियों की भी लापरवाही रही है। इस कारण ओने पौने दाम में बिचौलिए धान खरीद कर लाभ प्राप्त करने में सफल रहे हैं। धान खरीदी में देरी की वजह से किसानों को क्षति हुई है। इसके लिए कहीं ना कहीं सरकार की नीति जिम्मेवार है।
इस अवसर पर किसानों की पैदावार को बढ़ाने के लिए जिनके पास 5 एकड़ या इससे अधिक भूमि है, उन्हें विधायक अपने मद से सिंचाई के लिए डीप बोरिंग देने की घोषणा की ताकि किसानों को सिंचाई संबंधी किसी भी मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। मौके पर गोमियां प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, बीडीओ कपिल कुमार, सीओ ओम प्रकाश मंडल, पंचायत समिति सदस्य मालती देवी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रणविजय सिंह, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, मिनहाज अंसारी, रविंद्र कुमार, बसंत जयसवाल, किशोर बर्मन सहित सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply