Advertisement

विधायक ने होसिर में किया नया ट्रांसफार्मर का उदघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) हद में होसिर पूर्वी पंचायत के चौधरी टोला में स्थानीय विधायक ने नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आसपास के दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार 3 जून को गोमियां विधायक ने होसिर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उदघाटन नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस संबंध में प्रभावित रहिवासियों ने बताया कि बीते चार दिन पूर्व यहां लगा ट्रांसफार्मर जल गया था।ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। रहिवासियों ने स्थानीय विधायक डॉ महतो को इसकी जानकारी देते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाने का मांग किया था। विधाययक ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर रहिवासियों को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर विद्युत समस्या से निजात दिलाया।
इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि पूरे गोमियां विधानसभा क्षेत्र में बिजली को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जहाँ भी बिजली से संबंधित कोई समस्या हो तो अविलंब सूचित करें। समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकताओं के अनुसार विकास के कार्य किये जा रहे हैं। कहा कि उनका लक्ष्य लोगों को मूलभूत सुविधाओं के अलावे युवकों को रोजगार, निर्बाध बिजली, शिक्षा, सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि बिपीन कुमार नायक, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, मोहन नायक, सोहित प्रसाद, कमलेश प्रसाद, किरण प्रसाद, विपिन बिहारी प्रसाद, विमल चौधरी, रमेश चौधरी, बिहारी चौधरी, विनायक चौधरी, धनुषधारी प्रसाद, विनय साव आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *