Advertisement

विधायक ने किया महाराष्ट्र रिक्शा सेना का उद्घाटन

मुश्ताक खान/मुंबई। कुर्ला पूर्व रेलवे स्टेशन (Railway station) परीसर में महाराष्ट्र रिक्शा चालक सेना का उद्घाटन यहां के स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा चालक (Auto rikshaw driver) व मालिक मौजूद थे। उद्घाटन के अवसर पर सर्व सम्मति से कुर्ला विभाग के अध्यक्ष पद पर निशिकांत कांबले, उपाध्यक्ष रामदास गोरे और सचिव दिलीप निकम के नामों की घोषणा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र रिक्शा चालक सेना नामक संस्था का उद्घाटन से पहले ऑटो रिक्शा चालकों ने सभी पदों के पदाधिकारियों का चयन कर लिया था। चयनीत पदाधिकारियों में सह सचिव के तौर पर स्वामी गौडा, खजांची पदमाकर देसाई, सह खजांची विठ्ठल मोरे को नियुक्त किया गया है।

ऐसे ही कार्यध्यक्ष पद पर आनंदा यादव, उप कार्याध्यक्ष हरेश पटेल के अलावा दिलीप पांडे, फिलीप आल्हाट आदि पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

रिक्शा चालकों में भुषण जोशी, मलंग शेख, अर्जुन सपकाले, नुर शेख, सदानंद गंगावणे, चुन्नीलाल, फुलवारीया, हर्षद पाटील, पप्पु गुप्ता, पंकज कुमार , कपिल जयसवाल , संजय सणस, जालींदर बादल, विपीन कुमार , मोहन कसबे आदि मौजूद थे। उद्घाटन समारोह में विधायक के साथ शाखा प्रमुख बाबुराव मोरे, प्रकाश बसरूर और देवेंद्र ने संस्था के पदाधिकारियों को बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *