Advertisement

विधायक ने किया जरीडीह प्रखंड कार्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन

विधायक ने किया प्रखंड कार्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरिडीह प्रखंड (Jaridih block) कार्यालय में बोकारो जिला (Bokaro district) का पहला पुस्तकालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay)  के नाम से 13 दिसंबर को प्रारंभ किया गया। उद्घाटन गिरिडीह सांसद और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
पुस्तकालय उद्घाटन के मौके पर गिरिडीह सांसद चौधरी ने कहा कि जरिडीह प्रखंड कार्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन होने के बाद बंद नहीं होना चाहिए। इसके लिए पुस्तकालय में 2 स्टाफ का होना अनिवार्य है। जिसे प्रत्येक दिन सुबह पुस्तकालय को खोलने एवं पुस्तकों की देखरेख व शाम को फिर से सब कुछ ठीक-ठाक कर बंद करने की जिम्मेवारी रहेगी। यह पुस्तकालय रविवार को भी बंद नहीं होना चाहिए।
विधायक सिंह ने कहा कि बेरमो विधायक बनाने में आम लोगों की अहम भागीदारी है। इस पुस्तकालय के लिए जो भी सहायता होगी वे देने को तैयार हैं। विधायक सिंह ने पुस्तकालय के लिए 5 कंप्यूटर देने की घोषणा की। साथ हीं कहा कि कंप्यूटर का भी ज्ञान रहिवासियों के बच्चे तक पहुंच सके। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी, उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जरिडीह प्रखंड प्रमुख बाबू चंद सोरेन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोहेल अख्तर ने किया। इस मौके पर जरीडीह बीडीओ उज्जवल सोरेन ने विकलांग लोगों के बीच दर्जनों ट्राई साइकिल का वितरण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *