एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद अंतर्गत रहिमगंज में 24 सितंबर को बेरमो विधायक ने कल्पना बाजार का उद्घघाटन किया। इस अवसर पर विधायक समर्थक सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार राम रतन हाई स्कूल ढोरी के पीछे वार्ड न. 20 स्थित कल्पना साड़ी संगम के नए प्रतिष्ठान कल्पना बाजार रेडिमेड वस्त्रों के खुदरा एवं थोक शॉप का उद्घघाटन बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह एवं मो. तजमुल अंसारी की पत्नी अजीजू निशा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इसके बाद विधायक सिंह ने दुकान का निरीक्षण कर इसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उक्त प्रतिष्ठान का कलेक्शन काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि अब दुर्गा पूजा के अवसर पर रहिवासियों को कपड़ों की खरीददारी के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।

मौके पर दुकान के मालिक मो. तजमुल अंसारी, मो. ईबरार, मो. इश्तियाक, मो. इम्तियाज बंसी के अलावा कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, परवेज अख्तर, ललन रवानी, जदयू के प्रदेश महासचिव दीप नारायण, फिल्म अभिनेता संजय सिंह उर्फ संजू बाबा, आदि।
सदर कमेटी रहीमगंज के सदर मो. नसीम उर्फ टुनू, मिल्लत कमेटी रहीमगंज के सदर मो. कमरुल होदा, सेक्रेटरी मो. शहजाद, उप सदर मो. रईस, मो. मुदस्सर, मो. अरशद खान, मो. दिलशाद, मो. नदीम, मो. जहांगीर सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply