Advertisement

गोल्डन जुबली मैदान में विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन

ऐसे आयोजन से ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्लेटफार्म मिलता है-विधायक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। निश्चित रूप से ऐसे आयोजन से ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म मिलता है।

ऐसी प्रतिभाओं को तरासने का बेहतरीन मौका है। उक्त बातें तेनुघाट गोल्डन जुबली मैदान में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 25 दिसंबर को कही।

विधायक ने इस खेल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी तथा कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में चार खेल मैदान को स्टेडियम में परिणत करने का प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार प्रयास कर रही है, मगर अभी तक सकारात्मक पहल नहीं आया है।

आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा, जब तक यहां स्टेडियम नहीं बन जाएगा, तब तक हम प्रयास करते रहेंगे। वही उन्होंने मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को शानदार तरीके से खेलने के लिए कहा तथा आपस में भाईचारा बनाए रखने की नसीहत दी।

आज खेले गए उद्घाटन मैच में जहर एकादश तेनुघाट सिविर संख्या तीन की टीम ने यंग फाइटर एकादश की टीम को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग फाइटर एकादश की टीम ने हेमंत के 15 गेंद में 20 रन के बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाया। जहर एकादश की ओर से सुनील कुमार ने दो विकेट लिया।

जहर एकादश ने जवाबी पारी में सुनील कुमार के 19 गेंद में 24 रन और सोहेल के 13 गेंद में 26 रनों के बदौलत दो विकेट से मैच जीत लिया। मैच में हरफन मौला प्रदर्शन करने वाले सुनील कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

वहीं दूसरे मैच में रॉयल स्टार तेनुघाट जूनियर की टीम ने भंडारीदह के टीम को 123 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्टार तेनुघाट जूनियर की टीम ने अजय के धुआंधार 19 गेंद में 55, गुरु के 23 गेंद में 43 रन तथा मोंटी के 9 गेंदों में 18 रनों के बदौलत निर्धारित बारह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए भंडारीदह की टीम 29 रनों पर सिमट गई।

रॉयल स्टार की ओर से सोएब ने तीन, मोंटी ने दो और अजय एवं क्रिश ने एक एक विकेट हासिल किए। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अजय को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

खेले गये मैच में अंपायर की भूमिका दीपक यादव, सौरभ सिंह और राज आर्यन, कॉमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरियार और सौरभ सिंह तथा स्कोरर की भूमिका आयुष कटरियार और पियूष कटरियार ने निभाई।

टूर्नामेंट का उद्घाटन गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट मुखिया निलम श्रीवास्तव, उप मुखिया रीता देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आज के मैच को सफल बनाने में विक्की, लाल बाबू, चीकू कुमार, अमन सिंह, अंशु कुमार, रामजीत कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *