Advertisement

विधायक ने तीन प्रखंडो के बीडीओ संग की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने एक फरवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस में तीन प्रखंडो के बीडीओ के साथ बैठक की।

जानकारी के अनुसार गोमियां विधानसभा के तीनों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अनिल कुमार, संतोष महतो के साथ बैठक में विधायक ने क्षेत्र में विकास गति की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विधायक मद से की जा रही योजनाओं एवं अन्य सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। साथ हीं पेन्डिंग योजनाओ को जल्द पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता कर विधायक डॉ महतो ने कहा कि काफी दिनों से पत्रकारों के द्वारा बात उठाया जा रहा है कि गोमियां में एक प्रेस भवन होना चाहिए। उक्त मांग को पूर्ण करते हुए अपने विधायक मद से प्रेस भवन बनाने का निर्देश उन्होंने दिया है।

कहा कि सभी पत्रकारों को जगह तय कर शीघ्र भवन निर्माण कराने का निर्देश गोमिया प्रखंड के कनीय अभियंता को प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो के मौजूदगी में दिया गया है। वहीं तेनुघाट प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार के सवाल पर साकारात्मक जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि बहुत जल्द प्रेस क्लब तेनुघाट का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *