रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने बोकारो के वेदांत इलेक्ट्रो स्टील कंपनी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ 13 सूत्री मांग पत्र बोकारो डीसी को सौंपा।
विधायक रजक ने डीसी से मिलकर उनमें ग्रिभांस सेल के सभी लंबित आवेदन का 15 दिनों में निष्पादन, बीपीओ में बहाल हुए कामगारों को ठिकेदारी से हटाकर बीपीओ में बहाल करने, रैयत मजदूरों को वेतन संशोधन नियमावली के आधार पर वेतन वेज बनाने, स्थानीय वेंडर कोड धारकों को पूर्व की भांति कार्य देने, समान काम के बदले समान वेतन लागू करने, अनुभव प्राप्त कर्मियों को तीन साल में प्रोन्नति देने, केन्द्रीय वेतन वेज ठेका मजदूरों को लागू करने, सभी कर्मचारियों के आकस्मिक मौत पर 25 लाख मुआवजा एवं आश्रित को आदि।
नियोजन के साथ साथ समय एक घंटा पहले व बाद को माना जाय, सभी नियोजन में शत प्रतिशत स्थानीय की बहाली किया जाय, शुद्व उत्पादक लाभ मजदूरों को देने, डिग्री महाविद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान, तकनिकी महाविद्यालय, अस्पताल, स्टेडियम समेत अन्य संस्थान खोलने एवं सीएसआर के तहत संचालित करने, महिलाओं को स्वावलंबन व आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र के साथ समय समय पर किसानों को प्रशिक्षण देते हुए आधुनिक कृषि यंत्र वितरण करने की मांग शामिल है।
बताया जाता है कि 13 सूत्री मांग पत्र डीसी बोकारो को सौंपते हुए 15 दिनों के अंदर समाधान करने का समय दिया गया है। इस अवसर पर विधायक रजक ने कहा कि 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर खडा उतरने का काम करेंगे। कोई भी काम मेरे विधानसभा क्षेत्र में सही तरीके से हो। किसी की मनमानी नहीं होने दी जाएगी।
![]()













Leave a Reply