Advertisement

चौबीस घंटे के भीतर विधायक ने लगवाया ट्रांसफार्मर

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के समीप लगा ट्रांसफार्मर जलने की सूचना के चौबीस घंटे के भीतर बेरमो विधायक ने नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। विधायक के इस कार्य की क्षेत्र के लोग भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कथारा डीएवी स्कूल के समीप लगा ट्रांसफार्मर बीते 21 जून को जल जाने के कारण स्थानीय लगभग आधा दर्जन गांव अंधेरे के आगोश में चला गया था। स्थानीय रहिवासियों को इससे काफी परेशानी हो रही थी। खासकर अध्ययनरत छात्रों को पठन-पाठन की विकट समस्या उत्पन्न हो गया था।

समस्या के त्वरित समाधान को लेकर बीते 25 जून की संध्या युवा कांग्रेस नेता बिजय यादव के निर्देश पर स्थानीय रहिवासी मो. सैफ अंसारी, कलीम अंसारी, अशोक कुमार वर्मा, विजय कुमार वर्मा, अयूब अंसारी तथा नेमचंद यादव बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह से समस्या के त्वरित समाधान के लिए गुहार लगायी।

विधायक सिंह के पहल पर दुसरे दिन 26 जून को 24 घंटा के भीतर झारखंड बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इससे क्षेत्र के चौधरी टोला, कथारा वस्ती, कथारा दो नंबर आदि में पुन: बिजली व्यवस्था बहाल हो गया। इससे ग्रामीणों में हर्ष देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *