विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। साइकिल पर सवार होकर गोमियां विधायक व् अन्य गणमान्य जनों ने 21 सितंबर को विश्व शांति का संदेश दिया।
बोकारो जिला के गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग वन बी स्थित शिव मंदिर से गोमियां मोड़ तक विश्व शांति दिवस के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली में 21 सितंबर को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज मुख्य रूप से शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार विश्व शांति दिवस के अवसर पर यू.आर.आई के तत्वाधान में ईस्ट इंडिया, बोकारो पीस सर्कल, बेरमो फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एंड पीस,जागृति कंप्यूटर सेंटर व शिशु शिक्षा सदन स्वांग द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे विधायक डॉ महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर गोमियां विधायक स्वयं साइकिल चलाते हुए कई गणमान्य एवं दर्जनों बच्चों के साथ गोमियां मोड़ पहुंचकर शांति का संदेश दिया। यहां डॉ महतो ने कहा कि पूरी दुनियां आज शांति के लिए त्राहिमाम कर रही है। पूरे देश तथा पूरी दुनिया को आज शांति चाहिए। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से पूरी दुनिया जूझ रही है। विश्व शांति दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना होगा। हम सभी को पूरी दुनिया के पर्यावरण को संरक्षित करना होगा। इस दिशा में हम सभी को पहल करनी होगी।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन, पलिहारी गुरुडीह की मुखिया सपना कुमारी, स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता, पेयजल प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, समाज सेवी प्रभु स्वर्णकार, विनोद कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, अजय यादव, किशोर नायक, सरफरोश आलम सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
विश्व शांति दिवस के अवसर पर गोमियां में निकली साईकिल यात्रा गोमियांं 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस के अवसर पर यू.आर.आई के तत्वाधान में ईस्ट इंडिया, बोकारो पीस सर्कल, बेरमो फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एंड पीस,जागृति कंप्यूटर सेंटर व शिशु शिक्षा सदन स्वांग (विद्यालय) ने संयुक्त रूप से शांति का संदेश देते हुए स्वांग स्थित वन/बी शिव मंदिर से साईकिल यात्रा निकाली।
इस साईकिल यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओ सहित कई समाजसेवी शामिल हुए। छात्रों ने विश्व शांति का स्लोगन लिखा हुआ टी शर्ट पहनकर शांति का संदेश दिया। साइकिल यात्रा वन/बी शिव मंदिर से निकलकर गोमिया मोड पहुंची। जिसके बाद पुनः शिव मंदिर में आकर समाप्त हुई।
इस साईकिल यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज भी पहुंचे। दोनों अतिथियों ने साईकिल चलाते हुए लोगों को शांति का संदेश दिया। मौके पर विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि आज पूरे विश्व को युद्ध नहीं, शांति चाहिए। उन्होंने विश्व शांति का संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत का भी संदेश दिया।
कहा कि पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसके निराकरण की दिशा में सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम सभी लोगो को संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया विनोद विश्वकर्मा, मुखिया तारामणि देवी, मुखिया सपना कुमारी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक, प्रभु स्वर्णकार, कुलदीप प्रजापति, जागृति कंप्यूटर सेंटर के प्रोपराइटर विनोद यादव, प्रधानाध्यापक नकुल यादव, बसपा नेता अजय यादव, संदीप स्वर्णकार सरफरोज खान, गुलाब चंद, किशोर साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
142 total views, 1 views today