Advertisement

विधायक ने गरीब महिला रुकमणी तांती को नया जीवन दिया

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। बीते दिनों पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा शक्ति नगर रहिवासी 37 वर्षीय रुकमणी तांती का घर में गिरने के कारण पैर टूट गया। आसपास के रहिवासियों ने उसे गुवा सेल अस्पताल पहुंचा दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा पैर में प्लेट लगाने के लिए कहा गया। जिसका खर्च 30 से 35 हजार आएगा।

जानकारी के अनुसार रुकमणी बहुत ही गरीब और लाचार है। वह रेजा का कार्य कर अपने परिवार का बोझ उठा रही थी। उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्वाभाविक है कि इतना पैसा उनके लिए देना संभव नहीं था।

इस खबर की सुचना मिलते ही जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने गुवा के कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा और उनके द्वारा इस महिला को आर्थिक मदद दी गई। क्यूंकि वह महिला राउरकेला आईजीएच में भर्ती है।

इसलिए उनके परिवार को उनके घर शक्ति नगर गुवा में यह राशि उनके परिजनों को दी गई। इस दौरान मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो, ज्वाला साहनी सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *