Advertisement

विधायक ने तेनुघाट में पेयजल आपूर्ति में उत्पन्न समस्या निष्पादन करने का दिया निर्देश

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत में पिछले एक सप्ताह से पानी को लेकर हाहाकार मचा है। इसे लेकर तेनुघाट के रहिवासियों ने विधायक को इसकी सूचना दी।

बताया जाता है कि ग्रामीणों से सूचना पाकर पेयजल आपूर्ति मुद्दा को गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने 22 फरवरी को पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि शेखर सिंह, कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट रंजीत कुजूर, सहायक अभियंता शास्त्री शाह तथा तेनुघाट संवेदक सुजीत कुमार सिन्हा को पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय बुलाकर समस्या की जानकारी ली।

बताया जाता है कि तेनुघाट ग्राम पंचायत मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव एवं जिप सदस्य माला कुमारी के समक्ष विधायक ने पेयजल आपूर्ति में उत्पन्न समस्या को अतिशीघ्र निष्पादन कर नियमित पेय जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति में उत्पन्न समस्या से विधायक को अवगत कराया गया।

अधिकारी एवं संवेदक ने बताया कि इंटक वेल के गेट में जाम हो जाने के कारण नहर से पानी इंटेक वेल तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके कारण पानी आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रहा है। जब तक नहर बंद नहीं होगा, तब तक इंटक वेल के अंदर घुसकर काम करना संभव नहीं है।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि 23 फरवरी को सुबह दस बजे से पांच घंटा के लिए नहर बंद किया जाएगा।  इंटेकवेल में काम होने के बाद नहर को सुचार रूप से चालू कर दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *