Advertisement

दिव्यांगो के बीच विधायक ने किया ट्राई साइकिल का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। प्रखंड कार्यालय में विधायक ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय बीडीओ सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में 28 सितंबर को दिव्यांगो के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस वितरण समारोह में मुख्य रूप से गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार मौजूद थे।

इस अवसर पर गोमियां विधायक डॉ महतो ने कहा कि पूरे प्रखंड में सर्वे के आधार पर सनतानवे (97) दिव्यांग जनो के बीच साइकिल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि हम दिव्यांग जनों का सम्मान करें। भारत सरकार एवं राज्य सरकार इनके प्रति संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि समाज में इन्हें समान रूप से सम्मान मिले। उन्होंने प्रखंड के अधिकारियों से कहा कि दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण मुहैया करना, समाजिक सुरक्षा योजना एवं पेंशन का लाभ हर सम्भव दिलाया जाय। साथ ही दोबारा सारे दिव्यांगो का सर्वे करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई दिव्यांग लाभ से वंचित न रहे।

मौके पर गोमियां बीडीओ के अलावा प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, सीडीपीओ अलका रानी, मोहन नायक, योगेंद्र केवट, प्रखंड कर्मी, सहित आंगनबाड़ी सेविका आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *