Advertisement

विधायक ने बांटा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) में 4 जनवरी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं स्वस्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार मौजूद थे।

ज्ञात हो कि बीते साल 25 नवंबर को दिव्यांग शिविर का आयोजन स्वास्थ्य केंद्र में किया गया था। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग जनों ने अपना रजिस्ट्रेशन (Registration)  करवाया था। उनके बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण 4 जनवरी को गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित विधायक (Present MlA) ने कहा कि झारखंड विधानसभा में उन्होंने आवाज उठाई थी कि राज्य में लाखों दिव्यांग आज पेंशन से वंचित है। उनमें से गोमियां विधानसभा भी शामिल है।

इस प्रश्न का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संज्ञान में लिया और विधायक के माध्यम से उठाए गए प्रश्न के आलोक में पूरे झारखंड के दिव्यांगों को पेंशन लाभ देने की बात कही। इस पहल पर विधायक ने झारखंड सरकार को साधुवाद दिया। मौके पर उन्होंने उपस्थित दिव्यांगो के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया।

मौके विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद हांसदा, प्रखंड दिव्यांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष चिंतामन महतो, पूर्व मुखिया विनोद विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, रामकिशुन रविदास सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *