प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में महिला समूह के लिए नवनिर्मित ओम शांति भारती महिला आजीविका संकुल संगठन सहकारी समिति लिमिटेड (सीएलएफ) भवन का उद्घाटन 19 अक्टूबर को किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू एवं अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने अन्य प्रतिनिधियों संग फीता काटकर एवं मंच पर दीप प्रज्वलित कर किया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के छह पंचायत क्रमशः अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी, पिछरी उत्तरी व् दक्षिणी तथा चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत के लिए सीएलएफ भवन निर्मित किया गया है। प्रारंभ में स्वागत गान की प्रस्तुति से आगंतुकों का स्वागत किया। तत्पश्चात क्रमवार अतिथियों को श्वेत गमछा, पौधा एवं प्राकृतिक पत्ते की ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि, सीएलएफ भवन उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को आना था, पर अपरिहार्य कारणों से वे नहीं आ सके। सीएलएफ अध्यक्ष शोभा देवी ने समूह की वर्ष भर की उपलब्धि तथा लेखापाल कुंती देवी ने आय, व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।आगंतुकों ने भी मंच पर अपने उद्बोधन से महिलाओं को जुड़े रहने एवं स्वावलंबी बन परिवार की दयनीय स्थिति को परिपक्व बनाने की सलाह दी गयी। इस दौरान पूरा हॉल छह पंचायत की महिला सदस्यों से खचाखच भरा था। मंच पर फूलों, झानो आशीर्वाद योजना के तहत नुक्कड़ नाटक एवं संथाली नृत्य की प्रस्तुति की गयी।
मौके पर मुखिया, जिप सदस्य सहित थाना के सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार पाल, कार्यक्रम प्रबंधक हेमंत कुमार, सामुदायिक समन्वयक मनोज कुमार राय, एफटीसी मनोज कुमार महतो, नकुल कुमार, शीला देवी, ललिता देवी, सोनाली देवी, सुलेखा कुमारी, एनायत हुसैन, पवन विश्वकर्मा, रामलाल प्रगणेत, गणेश सोरेन, सुरेश रविदास, माधुरी देवी सहित सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply