अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते गर्मी को देखते हुए सोनपुर विधायक ने सारण के जिला पदाधिकारी (डीएम) से 11 जून को भेंट की।
विधानसभा क्षेत्र मे अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप को देखते हुए विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने सारण के जिला पदाधिकारी से भेंट कर क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थल पर प्याऊ (पीने का पानी) एवं अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में लू से बचाव के लिए दवा व्यवस्था कराने को कहा है।
विधायक प्रसाद ने कहा कि सोनपुर एवं दिघवारा प्रखंड तथा नगर पंचायत में खराब चापाकलों को ठीक कराने तथा नल जल योजना के बंद पड़े सबमर्सिबल को चालू कराने के लिए कहा। उन्होंने सोनपुर विधानसभा वासियों से आग्रह किया है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकले। बहुत ज्यादा जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले।
![]()













Leave a Reply