Advertisement

माघे पोरोब मिलन समारोह मे जमकर नृत्य कर विधायक ने किया खुशियों का संचार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सिंहभूम आदिवासी समाज राँची द्वारा 23 मार्च को आयोजित माघे पोरोब मिलन समारोह में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक सिंकू अपने परिवार किशमिश सिंकू, तुलसी सिंकू, मनोज सिंकू, जगप्रीत सिंकू, ईशा सिंकू के संग समारोह में शिरकत कर रहे समुदाय विशेष के रहिवासियों में खुशियों का संचार किया। उन्होंने समाज के साथ ढोल – नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किए। वहीं माघे मिलन समारोह में उपस्थित जनों को विधायक सिंकू ने पर्व की बधाई व शुभकामनायें दी।

उन्होंने कहा कि माघे पर्व मिलन आदिवासी संस्कृति समाज की पारंपरिक पहचान व एकता का प्रतीक है। माघे पर्व आदिवासी बहुल क्षेत्र में कई दिनों तक चलता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सामूहिक रूप से समाज के गणमान्य अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के धुन पर नृत्य करते है। कहा कि आदिवासी संस्कृति की यह अनूठी परंपरा है। हमें अपनी परंपराओं व विरासत को बचाने की ज़रूरत है।उन्होंने आदिवासी समाज को इस त्योहार को भाईचारा के रूप में मनाने की अपील की।साथ ही समाज से सामाजिक विकास हेतु शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मौके पर गुरुचरण सिंकू, दामोदर सिंकू, रोशन पाट पिंगुवा, सिकंदर बोदरा, ज्ञानसिंह दोराईबुरु, विश्वजीत सोय, चन्दन होनहागा, मानकी सवैया के अलावा काफी संख्या में समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *