Advertisement

विधायक ने आवास में मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधायक ने बोकारो जिला के हद में आईएल मार्ग पर स्थित अपने आवास में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस मनाया। मौके पर आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में आजसू पार्टी द्वारा 8 जुलाई को स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो के आवास में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो की अध्यक्षता में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ महतो सहित उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया।

इस दौरान विधायक डा लंबोदर महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन को गति प्रदान किया था। झारखंड के रहिवासियों को अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक किया था। किन्तु आज भी झारखंडी जनमानस को उनका हक अधिकार नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के उदासीनता के कारण राज्य में विस्थापन नीति एवं पुनर्वास नीति नहीं बन पाई। राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसी प्रकार झारखंड आंदोलनकारी को भी उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने झारखंड के तरक्की के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की बात कही।

मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, आजसू नेत्री कौशल्या देवी, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, पंसस सरयू रविदास, बुधन रविदास, प्रखंड सचिव मो. मिनहाज अंसारी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार एवं संदीप स्वर्णकार, कोलेश्वर रविदास, गोपाल यादव, चरकु यादव, मालती देवी, बसंती देवी, रविंद्र प्रसाद, सोमनाथ गंझू, शंभू रविदास, सर्वांनंद श्रीवास्तव, रंजित सिंह, सुमित महतो, हैप्पी सिंह, दीपक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *