ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Goliyan MLA Doctor Lambodar mahato) ने 15 दिसंबर को तेनुघाट बांध विस्थापितो की बैठक में विस्थापितो को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र में उनकी संपूर्ण समस्याओ को जोरदार तरीके से उठाएंगे। तेनुघाट डैम को पर्यटन स्थल में परिवर्तित एवं बेरमो को जिला बनाने मांग करेंगे।
तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा कार्यालय तेनुघाट में सभी विस्थापित मोर्चा पदाधिकारियों व् सदस्यों ने विधायक के साथ बैठक की। जिसमें विस्थापितों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार एवं सचिव महेश गुप्ता सहित छत्रधारी ठाकुर ने विधायक महतो को बताया कि विस्थापितो का हक और अधिकार की लड़ाई वर्षों लड़ते आ रहे हैं। अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों से सरकार जमीन तो ले लिया, परन्तु आज तक ना तो रोजागर दिया और ना ही मुवावजा मिला। पुनर्वास कर जिस जमीन पर बसाया गया, उसका भी पट्टा नही मिला। वन विभाग की जमीन पर उन्हें बसाया गया। जिसका नतीजा आज उक्त भूमि पर पीएम आवास भी नही बन पा रहा है। सभी विथापित संघर्ष मोर्चा सदस्यो ने बिजली, पानी, शिक्षा, सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया। साथ हीं तेनुघाट में मार्किट कॉम्प्लेक्स बनाकर विस्थापितो को रोजगार के लिए दुकान आवंटन और तेनु डैम को पतरातू डैम के तर्ज पर पर्यटन स्थल के रुप मे विकसीत करने की मांग की। इस मौके पर सैकड़ो विस्थपित मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply