Advertisement

विधायक ने राकेश सिंह को दो महीना के लिए नियुक्त किया विधायक प्रतिनिधि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ चून्नु सिंह को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने दो महीना के लिए नगर परिषद क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है।

सिंह को पत्र देते हुए विघायक ने कहा कि फुसरो नगर परिषद के विकास कार्यों में हमेशा से राकेश कुमार सिंह का सहयोग रहा है। आगे होने वाले विकास कार्यों में भी आपकी अहम भूमिका रहेगी और रहिवासियों की उम्मीद पर खड़ा उतरने का कार्य करेंगे।

सिंह को बधाई देने वाले में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, मोहम्मद सलीम जावेद उर्फ मोती, पम्मी सिंह, प्रमोद सिंह ,कृष्ण कुमार चांडक, विजय सिंह आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *