Advertisement

विधायक एवं जिप सदस्य ने किया नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधायक एवं जिप सदस्य ने बाबू गली से मुख्य सड़क तक ढक्कन युक्त नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास के मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के बाबू गली से मुख्य सड़क तक जिला परिषद मद से ढक्कन युक्त नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास 8 मार्च को विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य ने कहा कि गोमियां बस्ती के बाबू गली में रहिवासियों द्वारा ढक्कन युक्त नाली निर्माण करने की मांग वर्षों से किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिला परिषद मद से यह कार्य किया जाएगा।

जिप सदस्य ने कहा कि इसी प्रकार गोमियां के अन्य क्षेत्रों में भी कई विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जिला परिषद मद से प्राथमिकता के आधार पर विकास के कार्य किए जाएंगे। मौके पर स्थानीय पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, रोहित यादव, दुलाल प्रसाद, किशोर नायक, संजय सोनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *