Advertisement

करेंट लगने से ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने चढ़ा मिस्त्री झूलसा, ईलाज जारी

घटना की जांच व दोषियों पर कार्रवाई, घायल मिस्त्री को मुआवजा अन्यथा आंदोलन-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बाजार क्षेत्र के गांधी चौक में ट्रांसफार्मर पर मीटर लगा रहे मिस्त्री 11 हजार वोल्ट करंट के संपर्क में आकर 20 अगस्त को बुरी तरह झूलस गया। ट्रांसफार्मर से गिरकर घायल मिस्त्री का स्थानीय रहिवासियों ने ईलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है, जहां उसका ईलाज जारी है।

घायल बिजली मिस्त्री की पहचान ताजपुर प्रखंड के हद में फतेहपुर रहिवासी रंजीत कुमार के पुत्र सोनु कुमार उर्फ शशिरंजन बताया जा रहा है। वह मीटर लगाने वाली कंपनी का वर्कर है। बताया जाता है कि 20 अगस्त की संध्या बाजार क्षेत्र के गांधी चौक से पूरब स्थित ट्रांसफार्मर पर शाॅट डाउन की बात बताकर मिस्त्री शशिरंजन को ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के लिए कहा गया। वह ज्योंही ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करना शुरू किया कि 11 हजार वोल्ट विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झूलसकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय रहिवासियों ने उसे उठाकर तत्काल स्थानीय एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां गंभीरावस्था में उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घायल मिस्त्री से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। माले नेता सिंह ने कहा कि शाॅट डाउन लेने के बाद 11 हजार वोल्टे का लाईन कैसे चालू था। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने, सरकारी खर्च पर घायल मिस्त्री का ईलाज कराने एवं मुआवजा देने की मांग की है अन्यथा आंदोलन का रूख अख्तियार करने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *