प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला के हद में हुरहुरु स्थित बरकागांव के निवर्तमान विधायक अंबा प्रसाद के घर पर 24 नवंबर की सुबह उपद्रवी तत्वों ने पथराव किया। इस पथराव में उनके मारुति वाहन के शीशे चकनाचूर हो गया है।
जानकारी के अनुसार बड़कागांव विधानसभा सीट का चुनाव नतीजा आने के बाद सबसे पहला हमला पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर किया गया है। उनके घर पर सुबह पथराव किया गया। पथराव की घटना के पीछे उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक के दबंग समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है।
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपनी टूटी हुई वाहन की तस्वीर पोस्ट की है। साथ हीं कहा है कि क्या यही है जनसेवा की आपकी पहली तस्वीर? पूर्व विधायक ने कहा है कि अभी कल ही चुनाव के नतीजे आए और आज नव निर्वाचित विधायक के समर्थकों ने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़कर अपनी दबंगई का प्रदर्शन किया है।
आखिर ऐसी क्या व्यक्तिगत दुश्मनी है आपकी मुझसे? जनता ने आपको सेवा और विकास के लिए चुना है, न कि डर और गुंडागर्दी फैलाने के लिए। कहा है कि उन्हें दर्द सिर्फ़ टूटे हुए शीशे का नहीं, बल्कि टूटते भरोसे और बिगड़ती सियासत का है। उन्होंने हजारीबाग जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है।
![]()













Leave a Reply