Advertisement

मिर्जापुर ने बजाज एकादश को तीन विकेट से हराया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डेन जुबली मैदान में 28 दिसंबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में मिर्जापुर की टीम ने बजाज एकादश तेनुघाट की टीम को तीन विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बजाज एकादश तेनुघाट की टीम ने शिवम और बीरेंद्र के 28-28 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में 107 रन बनाए। मिर्जापुर की ओर से प्रेम कुमार ने हैट्रिक विकेट हासिल किए तथा महेश कुमार ने दो विकेट लिया।

मिर्जापुर की टीम ने जवाबी पारी खेलते हुए महेश कुमार के 35 रन, सचिन के 20 रन और मनीष कुमार के 17 रनों के बदौलत तीन विकेट से आसानी से मैच जीत लिया। मैच में हरफन मौला प्रदर्शन करने वाले महेश कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

उक्त क्रिकेट मैच टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका राज आर्यन और मोंटी कटरियार, कॉमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरियार और अमन कुमार तथा स्कोरर की भूमिका पीयूष कटरियार और सौरभ सिंह ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *