Advertisement

विद्युत तार के चपेट में नाबालिग झुलसा, अस्पताल में इलाजरत, हालत गंभीर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित काली मंदिर रसोई भवन के ऊपर से 440 वोल्ट विद्युत तार के संपर्क में आने से एक 12 वर्षीय नाबालिग झुलस गया। वही अचानक छत से नीचे गिरने से उसका सर भी फट गया है।

जानकारी के बाद उक्त घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने उसे तुरंत उठाकर गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर बच्चे का इलाज कर रहे हैं।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुवा बाजार स्थित काली मंदिर रसोई भवन के ऊपर से डीवीसी का 440 वोल्ट तार छत के ऊपर से पार हुई थी। यह दुर्घटना 28 मई की संध्या लगभग 6 बजे की बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि गुवा बाजार रहिवासी दासों चातर के 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र काली मंदिर रसोई घर के छत के ऊपर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इस दौरान छत के ऊपर से पार हुई 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आने से उसे जोर का झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से उसका सर फट गया। साथ हीं उसका पूरा शरीर बिजली के करंट से झुलस गया।

ज्ञात हो कि, वर्ष 2016 में भी इसी जगह काली मंदिर रसोई घर के छत के ऊपर ठीक शाम के 6 बजे गुवा बाजार के ही रहने वाले प्रकाश ठाकुर का पुत्र की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पूरा गुवावासी बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोशित है।

आसपास के रहिवासियों ने कहा है कि बिजली विभाग काली मंदिर रसोई घर के छत के ऊपर से पार किया गया 440 वोल्ट की बिजली के तार को अविलंब हटाये, अन्यथा इसके लिए क्षेत्र के रहिवासी आंदोलन करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *