Advertisement

विधान सभाध्यक्ष सहित मंत्रियों और नेताओं ने दी भाजपा नेता की माँ को श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर पंचायत के बरबट्टा गांव में 31 मई को स्वर्गीय लगन देव सिंह उर्फ राजा साहब की धर्मपत्नी शकुंतला देवी की श्रद्धांजलि सभा में बिहार विधान सभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव सहित कई मंत्रियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदित हो कि बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह की अजिया सास दिवंगत शकुंतला देवी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार विधान सभाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री हरि साहनी, मंत्री जयंत राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार बबलू तथा सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, सांसद शांभवी चौधरी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, एमएलसी अजय कुमार, शायन कुणाल, युवराज सुधीर सिंह, बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई विधायक, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर दिवंगत के पुत्र, वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा नेता ओम कुमार सिंह, कुंवर दीप कुमार सिंह, पौत्र राजकुमार सिंह, ऋतुराज सिंह, युवराज सिंह तथा दामाद मंत्री सुमित कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *