Advertisement

पुटकाडीह एवं चांपी पंचायत में सोहराय पर्व पर पहुंचे मंत्री योगेंद्र

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद पेटरवार प्रखंड के हद में अलगड्डा पंचायत के पुतकाडीह एवं चांपी पंचायत में सोहराय पर्व में शामिल हुए।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र आदिवासी समुदाय के महिला एवं पुरुष के साथ मिलकर सोहराय का उत्सव धूमधाम से मनाया। सोहराय पर्व में उन्होंने सभी को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामना एवं बधाई दी। साथ हीं कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव के एक एक व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

ऊलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने कहा कि नए वर्ष के पुष माह में सोहराय पर्व बुजुर्गों को याद कर मनाया जाता है। सोहराय उत्सव में समारोह के बाबा नायके सुंदर लाल हेंब्रम, लालचंद हेंब्रम, विजय बासके, बुधन किस्कू, समिति अध्यक्ष बुधन सोरेन, सचिव राधेश्याम हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य यशोदा देवी, पूर्व मुखिया करमी देवी, पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गंगा तुरी, सेवा गंझू, समाज सेवी अजय प्रजापति, दीपक कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, शंकर सोरेन सहित कई गणमान्य जन मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *