विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। लोक आस्था का महान पर्व छठ के संध्या अर्घ के मौके पर झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं मध् निषेध एवं उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र के छठ घाट का दौरा किया। मौके पर मुख्य रूप से गोमियां बीडीओ, सीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का 27 अक्टूबर की संध्या मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने छठ घाटों का दौरा किया। इस दौरान बोकारो नदी छठ घाट एवं भगत अहरा छठ घाट पहुंच कर उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। बोकारो नदी एवं भगत अहरा छठ पूजा कमेटी ने मंत्री को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। वही छठ पूजा कमेटी को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि इस महापर्व में कमेटी की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। श्रद्धालु एवं छठ व्रतियों के लिए जो व्यवस्था की गई है, वह अत्यंत ही सराहनीय है।
इस अवसर पर छठ पूजा समिति द्वारा भक्तों के लिए जागरण की व्यवस्था की गई थी, ताकि पूरा माहौल भक्तिमय माहौल में ढल जाए। छठ पूजा के अराध्य भगवान सूर्य से प्रार्थना करते हुए मंत्री ने प्रदेश में मंगल कामना की प्रार्थना की। उन्होंने सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना की और छठ पूजा कमेटी को हर संभव मदद करने की बात कही।
वही इस दौरान गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी (सीओ) आफताब आलम, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, समाजसेवी राजकुमार यादव, सुरेश नायक, विशाल जयसवाल, लक्ष्मण नायक, पप्पू अग्रवाल, रंजीत करमाली सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply