Advertisement

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में विद्युत समस्या को लेकर की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 19 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में विद्युत समस्या समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री कड़े तेवर में दिखे।

जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक में मंत्री ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक के समक्ष अधिकारियों एवं संवेदकों को लगाई कड़ी फटकार लगाई। साथ हीं कार्य संस्कृति में सुधार लाने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।

बताते चलें कि, जिला के हद में गोमिया विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की हिदायत दी और कहा कि मेरे कार्यकाल में नजर अंदाजी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेरमो प्रखंड के हद में कथारा में टीआरडब्ल्यू बनाया जाएगा। कहा कि टीआरडब्ल्यू बनने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों को काफी सहूलियत होगी। कहा कि अबतक ट्रांसफार्मर खराब होने पर बोकारो और धनबाद जाना पड़ता था। काफी दूरी तय करना पड़ता था।

उस परेशानी से अब बचेंगे। तेनुघाट स्थित टूरिस्ट कांप्लेक्स बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, महा प्रबंधक सह मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति धनबाद अशोक कुमार सिन्हा, अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रमंडल चास डी के सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता तेनुघाट प्रभाकर कुमार, अंचल अधिकारी गोमिया आफताब आलम, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो शामिल थे।

सर्वप्रथम अनुमंडल पदाधिकारी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। बोकारो जिला में कैसे बेहतर बिजली बहाल हो उस बात को लेकर चर्चा की और सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में गर्मी को देखते हुए जर्जर बिजली तार एवं बिजली पोल को सुदृढ़ करे ताकि उपभोक्ताओं तक बेहतर बिजली पहुंच सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई कमी या परेशानी का सीधा संवाद हमसे करे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता का मापदंड क्या तय किया है। आपने जिस गांव में बिजली नहीं है, पहले उस गांव में बिजली बहाल हो। जिस गांव में कई माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत नहीं मिल रहा है, वहां तुरंत विद्युत आपूर्ति करे।

छोटे छोटे त्रुटी के कारण कोई गांव अंधकार में है तो उसे तुरंत विद्युत आपूर्ति करे और जो संवेदक कार्य के प्रति लापरवाही बरतते है उसे ब्लैक लिस्टेड करे। सरकार का महत्वाकांक्षी योजनाओं से क्षेत्र के गरीब गुरबों को कैसे लाभ पहुंचे इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार के द्वारा ग्रामीणों का बिजली बिल माफी को लेकर भी सरकार गंभीर है। जिस गरीब का अबतक बिजली बिल माफ नहीं हुआ है उसका भी लिस्ट तैयार करे। जर्जर बिजली की तार, पोल को दुरुस्त करने का अविलंब निर्देश विभाग को दिया।

बिजली की चपेट में आने से मवेशी मृत्यु का मुआवजा में काफी बिलंब का मुद्दा पर भी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।
इस अवसर पर मंत्री ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के आंगन बाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र दिया तथा पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पशुधन योजना अंतर्गत शेड निर्माण का परिसंपत्ति का वितरण किया गया। वहीं बिजली से मरे मवेशियों का दो लाभुकों के बीच मुआवजा का भी वितरण किया गया। पेटरवार प्रखंड में सड़क दुर्घटना में मरे तीन रहिवासियों का भी मुआवजा वितरण किया गया।

उसके बाद मौजूद जरूरतमंदो की समस्या को सुना और उसे दूर करने का आश्वासन दिया। तेनुघाट के गोल्डेन जुबली मैदान में बने पवेलियन की जजर्र अवस्था की जानकारी स्थानीय खिलाड़ी अभिनीत नंदन, पियूष कटरियार, सौरभ सिंह आदि ने दी तो उन्होंने तुरंत पेटरवार बीडीओ को उसे त्वरित बनवाने को कहा।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार संतोष महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, मिक्की सिन्हा, गोपालजी विश्वनाथन, मो. सुलेमान, शंभु यादव, शकील आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *