रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिठोरिया और उलगड्डा में 16 मार्च को सरहुल पूजा का आयोजन किया गया। आयोजित सरहुल पूजा में राज्य के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता योगेंद्र प्रसाद ने शामिल होकर सरना स्थल पर माथा टेका और समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली, प्रगति और संपन्नता की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरहुल पर्व को शांति सद्भावना का प्रतिक माना गया है। यह झारखंड में मनाया जानेवाला सबसे पौराणिक तथा प्रकृति की रक्षा का पर्व है। यह पर्व खुशी का पर्व के रूप मे मनाया जाता है। मौके पर मंत्री समर्थक दर्जनों गणमान्य सहित आसपास के ग्रामीण इलाके के सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply