रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के फुटलाही खंजों नदी तट पर आयोजित टुसू मेला का 14 जनवरी कॉ विधिवत उद्घाटन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री ने मंच से उपस्थित जनसमूह को टुसू पर्व, सोहराय एवं मकर संक्रांति की बधाई दी तथा सभी के जीवन में शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति, भाषा और सभ्यता समाज को सही दिशा प्रदान करती है।

ऐसे पारंपरिक आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि टुसू मेला न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है, बल्कि सभी समुदायों को एकजुट करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दी।
मंत्री ने कहा कि टुसू मेला हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करता हैं। हमारी संस्कृति, भाषा और सभ्यता ही हमें सही मार्ग दिखाती है। वे सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते है और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते है।
![]()













Leave a Reply