Advertisement

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया मांझी हाउस केंद्रों को वाद्य यंत्र का वितरण

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र गोमिया प्रखंड मुख्यालय में मांझी हाउस केंद्रों को वाद्य यंत्र का वितरण किया। मौके पर बीडीओ एवं सीओ मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड मुख्यालय में 14 फरवरी को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित प्रखंड के 44 मांझी हाउस केंद्रों को वाद्य यंत्र वितरण का किया। इस दौरान मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर मंत्री प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि मांझी हाउस केंद्र हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामुदायिक एकता के सशक्त प्रतीक है। कहा कि वाद्य यंत्रों का यह वितरण मात्र सामग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोक कला, जल-जंगल-जमीन और पारंपरिक मूल्यों को सशक्त एवं संरक्षित करने की दिशा में एक सार्थक और दूरगामी पहल है।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में गोमिया प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार, मुखिया शांति देवी, बिनोद कुमार विश्वकर्मा, जुबेदा खातून, रियाज अंसारी, ममता देवी, रामबृक्ष मुर्मू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *