Advertisement

मंत्री ने किया निर्माणाधीन बुद्ध संग्रहालय व् स्मृति स्तूप का अवलोकन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार सरकार (Bihar Government) के नए कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने बीते 20 अगस्त को वैशाली जिला के हद में वैशाली प्रखंड के समीप स्थित अभिषेक पुष्करणी सरोवर के पास निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह सम्पूर्ण निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिला मुख्यालय मे खेल भवन निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में तेज रफ्तार के साथ विकास कार्य होंगे, इसके लिए नई सरकार रोड मैप तैयार कर रही है।

मंत्री ने कहा कि वैशाली आदि काल से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकसीत रहा है। यह प्रयास होगा की वैशाली को उसके गरीमा के अनुरूप कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद देश ही नहीं पूरे विश्व के पर्यटक यहाँ आयेंगे।

निर्माण स्थल पर कार्यकारी एजेंसी के प्रोजक्ट मैनेजर द्वारा नर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग से उत्तर की ओर से ईसका मुख्य द्वार होगा जहाँ भगवान बुद्ध की एक मुर्ति होगी। अंदर प्रवेश करने पर दोनों किनारे दो म्युजियम होंगे उसके बाद पर्यटक मुख्य संग्रहालय तक आएंगे।

मुख्य संग्रहालय में एक साथ दो हजार पर्यटक दर्शन कर सकेंगे। इसके प्रवेश के लिए चार द्वार के साथ एक रैंप भी रहेगा। जहाँ तोरण द्वार होगा। इसी तोरण द्वारा से पर्यटक प्रवेश करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *