रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 8 दिसंबर को अचानक बोकारो जिला के हद में कसमार पंहुचे। जहां बाजारटांड़ स्थित चौक में मंत्री महतो को झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
मंत्री बनकर पहली बार कसमार आने पर कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर एवं पटाखे फोड़कर खुशियां जाहिर की। वहीं प्रखंड के जल सहियाओं ने भी मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंत्री महतो इसके बाद कसमार प्रखंड के हद में गर्री पंहुचे जहां हज यात्रा को मक्का जाने वाले हज यात्रियों (जायरिनों) को रवानगी करते हुए खैरियत के साथ यात्रा कर लौटने की दुआ की। उन्होंने हज यात्रियों से कसमार समेत राज्य एवं देश में अमन-चैन, शांति- सद्भाव एवं तरक्की के लिए दुआएं कर लौटने की गुजारिश भी की।
हज यात्रियों को ग्रामीणों व उनके रिश्तेदारों ने भी फूलमाला पहनाकर रवाना किया। हज यात्री हूसैन ने अपनों से गले मिलकर मुकद्दस सफर के लिए विदा ली। इस दौरान अपनो के गले मिलकर सभी जायरिन काफी भावुक थे। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, कपिल चौबे, शेर ए आलम, मोबिन अंसारी, हरेंद्र महतो, मनोहर महतो, हिरालाल जायसवाल, इरफान अहमद, मुन्ना अंसारी, सुभाष चन्द्र ठाकुर, शिबू महतो, कुलदीप कुमार, लालदेव महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश कुमार, महादेव डे, वीणा देवी आदि गणमान्य मौजूद थे।
126 total views, 1 views today