प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ग्राम पंचायत बगजोबरा के पतकी में बीते 15 जनवरी को आयोजित मारांग बुरु धोरोम गाढ़ एवं राम राज्य मेला में राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर उन्होंने मारांग बुरु से क्षेत्रवासियों एवं समस्त झारखंडवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया, तथा मांदर की थाप पर जमकर थिरके।
आयोजित मारांग बुरु धोरोम गाढ़ एवं राम राज्य मेला में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे पारंपरिक और धार्मिक आयोजन समाज को एकजुटता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमारी लोक परंपराओं को सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य एवं गीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला परिसर में उत्साह, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
![]()













Leave a Reply