Advertisement

कोयला राज्य मंत्री 28 फरवरी को करेगे भगवान परशुराम के मूर्ति का अनावरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार में भगवान परशुराम मूर्ति अनावरण को लेकर 15 जनवरी को समाजसेवी दिनेश पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गयी।

समाजसेवी पांडेय के संडे बाजार स्थित आवास में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय अनुष्ठान के साथ मूर्ति का अनावरण केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा किया जाएगा। इसमें 26 फरवरी को कलश यात्रा, 27 फरवरी को अनुष्ठान एवं अखंड हरिकीर्तन आरम्भ एवं 28 फरवरी को अखंड हरिकीर्तन के समापन के उपरांत भंडारा एवं कोयला राज्य मंत्री दुबे के हाथों मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

मौके पर गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम को बृहद पैमाने पर किया जाना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति दिन-रात लगकर तैयारी पूरा करें। मौके पर रविंद्र कुमार मिश्रा, जितेंद्र दुबे, मनोज तिवारी, मनोज शर्मा, विनय कुमार, शिव शंकर दुबे, जितेंद्र त्रिपाठी, बच्चन सिंह, संजय प्रसाद, नवीन पांडेय, टीडी नायक, राम पुकार, लक्ष्मण ठाकुर, सुभाष द्विवेदी, उपेंद्र मिश्रा, प्रवीण सिन्हा, गुड्डू दुबे, टिंकू दुबे, विनोद तिवारी, संजय दुबे, हेमलाल महतो, उमेश प्रसाद, चंद्रशेखर मुखर्जी, नरेंद्र कुमार, संतोष पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, उदय दुबे, द्वारिका मिश्रा, नयन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, गुरमीत सिंह, कमल सिंह, मिथिलेश सिंह, विजय सिंह, विजय मिश्रा, हीरालाल, उज्जवल चक्रवर्ती, सपन बोस, सुरेंद्र सिंह, हेमंत तांती, दया चटर्जी, अरविंद शर्मा, संजय पांडेय, शिव सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, बसंत कुमार, दीपू प्रसाद, राजेंद्र, गुड्डू, उमाशंकर ठाकुर, मनोज उपाध्याय सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *