Advertisement

कसमार में शोकाकुल परिवार से मिले मंत्री, व्यक्त की गहरी संवेदना

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार रहिवासी वंशी घासी के आवास पर झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद पहुँचे और उनके 19 वर्षीय पुत्र मनीष घासी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि, विगत दिनों सड़क दुर्घटना में हुए इस अत्यंत दु:खद हादसे से मर्माहत परिजनों से मिलकर मंत्री ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में एक होनहार युवक का असमय चले जाना पूरे समाज के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अपूरणीय क्षति पर मंत्री ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *