Advertisement

मंत्री ने किया दो महत्वपूर्ण पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 17 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता, मंत्री समर्थक तथा स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार मंत्री ने गोमिया प्रखंड के हद में झिरकी पंचायत के मुर्तुजा अंसारी के घर से शमशान घाट तक डीएमएफटी मद् से निर्मित पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं प्रखंड के हद में साड़म पूर्वी पंचायत के नैनाटांड़ में सुनील यादव के घर से तेनुघाट मुख्य पथ तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का उन्होंने शिलान्यास किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित गणमान्य जनों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आम जनता को बेहतर सड़क, पानी और स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर झामुमो नेता इक़बाल अहमद, नरेश मंडल, जुनैद आलम, मो. मूर्तजा, मो. इमरान, काशीलाल तुरी, मो. मुर्शीद, खुर्शीद आलम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *