Advertisement

मंत्री ने किया मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद सड़क का शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 2 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार मंत्री ने कसमार प्रखंड के आरईओ पथ केदला से जोहेर स्थान यात्राटांड़ होते उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंडईटोला, तिरीयोनाला तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। कहा कि जो सम्मान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के रहिवासियों ने उन्हें दिया उस सम्मान के तहत क्षेत्र का सही विकास होगा।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। यह सड़क निर्माण कार्य न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि जन जीवन को भी गति देगी।

कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में सरकार द्वारा लगातार कार्य हो रहे हैं। मौके पर पंचायत के मुखिया बबिता देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, आनंद महतो, कुलदीप कुमार, शुभम झा, आनंद महतो, अभियंता समीर दास एवम् दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *