Advertisement

मंत्री ने किया प्रस्तावित टीआरडब्लू स्थल का निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार के मंत्री जलापूर्ति एवं मध निषेध योगेंद्र प्रसाद ने 19 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय परिसर का दौरा किया। इस क्रम में मंत्री यहां प्रस्तावित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्लु) स्थल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित विभागीय अधिकारियों को वर्कशॉप निर्माण कार्य के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके प्रयास से यहां टीआरडब्लु का निर्माण किया जाएगा, जिससे बेरमो तथा गोमिया विधानसभा क्षेत्र के रहिवासियों को विद्युत आपूर्ति की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यहां विद्युत निगम लिमिटेड का 3 एकड़ जमीन आवंटित है, जिसमें चार दीवारी निर्माण के लिए एक करोड़ 77 लाख रुपए का निविदा निकाला गया है। उन्होंने बताया कि यहां अगले 1 साल के भीतर ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप चालू करने की योजना है।

मंत्री ने कहा कि यहां ट्रांसफार्मर वर्कशॉप खुलने से बेरमो, गोमिया तथा डुमरी विधानसभा क्षेत्र के रहिवासियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। कहा कि पहले ट्रांसफार्मर खराब होने पर 50 से 100 किलोमीटर दूर इसकी मरमती के लिए बोकारो के चास ले जाया जाता था। जिसमें अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ समय की बर्बादी होती थी। यहां यह सुविधा होने से विभाग की परेशानी कम होगी।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम, बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता डीके सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, शकील राज, इकबाल अहमद, नरेश मंडल, अशोक यादव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *