ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का उद्घाटन राज्य के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा 24 दिसंबर को विधिवत फीता काटकर किया गया।
ज्ञात हो कि 25 दिसंबर से अगले वर्ष 20 जनवरी तक तेनुघाट में मेला का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन मंत्री ने किया है।
बताया जाता है कि तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं जिला परिषद सदस्या माला कुमारी ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के बाद मंत्री क्षेत्र के रहिवासियों से मिलकर विभिन्न की समस्या से अवगत हुए। मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया।
राज्य में पेसा कानून पर मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पेसा कानून को मुस्तैद तरीके से लागू करने का निर्णय लिया हैं। कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों में पेसा कानून लागू नहीं किया गया है। भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ जुमलोबजी की सरकार है। उन्होंने कहा कि आने वाले में समय में डैम के जर्जर सड़क की मरम्मती को लेकर वे गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि मापी कराकर जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा। आने वाले कुछ वर्षों में तेनुघाट की रूप रेखा में बदलाव दिखाई देगा। इसे पर्यटन के रूप विकसित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि तेनुघाट में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मेला का आयोजन किया गया है। दूर दराज से आए हुए पर्यटकों को लुभाने के लिए भी आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। मेला में बच्चों एवं बड़ों के लिए झूला, जंपिंग जेट एवं तरह तरह के मनोरंजन का संसाधन, उपकरण लगाया गया है। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का दुकान भी लगाया गया है।
मेला उद्घाटन के मौके पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो, सीओ अशोक राम, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, ओपी प्रभारी तेनुघाट भजन लाल महतो, अधिवक्ता वेंकट हरि विश्वनाथन, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ रतन मांझी, जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो, दीपक गुप्ता, शक्तिधर महतो, प्रकाश कुमार महतो, संतोष श्रीवास्तव, अजीत कुमार पांडेय, संजय शर्मा, रामचंद्र यादव, जितेन्द्र यादव, प्रीतम यादव, राजेंद्र नायक, पंकज नायक आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply