ऐसी कथाओं से मिलता है समाज को अच्छा संदेश व बढ़ती है आस्था-मंटू
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने 20 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का दीप प्रज्वलित का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, सतीश बाबा, बबलू सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार बबलू, रणधीर सिंह, संजीव सिंह, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता अनमोल पाठक, युवा मोर्चा नेता दिव्यांशु गौतम, संयोजक सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल सक्सेना, सुनील दुबे, मंडल सह संयोजक मोनू सिंह, राहुल सिंह, अनुपम कुमार चंदन, शिक्षक ललन सिंह, बिरजू पासवान, बिहारी, सुशील कुमार, राजीव मुनमुन सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि इस प्रकार के कथा आयोजन से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है और समाज में भक्ति की आस्था बढ़ती है। उन्होंने कहा कि समाज को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसलिए ऐसा आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कथा आयोजन समिति को इसके लिए साधुवाद ज्ञापित किया।
![]()













Leave a Reply